Monday 23 April 2012

मुखियों की बैठक में 11 प्रस्ताव पारित


बिस्फी (मधुबनी), निप्र : प्रखंड मुखिया संघ की बैठक अध्यक्ष नवीन कुमार ठाकुर के आवास परिसर लालपुर में संपन्न हुई।
बैठक में प्रखंड में नाम मात्र एक कनीय अभियंता होने के कारण काम में प्रगति नहीं होने की बात पर मुखियों ने अपनी चिंता प्रकट की। प्रखंड में पांच कनीय अभियंताओं का पद है। वर्तमान में मात्र एक नन्द किशोर सिंह इस पद पर काम कर रहे हैं। एक प्रस्ताव पारित कर बीडीओ नौशाद अहमद से इन्हें तीन दिन प्रखंड मुख्यालय एवं तीन दिन क्षेत्र में काम करने की दिशानिर्देश देने की बात कही।
वर्तमान में विकास निर्माण कार्य का प्राक्कलन 2009 के आधार पर तैयार किया जा रहा है। इस बढ़ी महंगाई में इस प्राक्कलित राशि में कार्य संभव नहीं है। इस हेतु मुखियों ने राशि में सुधार करने हेतु एक प्रस्ताव पारित किया।
प्रखंड में बने एक महिला प्रतिनिधि भवन एवं गांधी स्मृति भवन को खाली करवा कर एक भवन मुखिया संघ हेतु आवंटित करने हेतु बीडीओ से आग्रह किया गया।
पंचायतों में पंचायत सचिव की अनुपस्थिति से आम जनता की कठिनाइयों के प्रति बीडीओ को अपनी जवाबदेही से सचिवों को पंचायतों में उपस्थित रहने हेतु एक प्रस्ताव पारित किया गया। कई बार मांग किए जाने के बावजूद पंचायत सचिवों के क्रिया-कलापों में सुधार नहीं होने के प्रति सदस्यों ने क्षोभ व्यक्त किया।
सदस्यों ने प्रशासनिक अनुमति लिए बिना कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने के प्रस्ताव के प्रतत अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ नौशाद अख्तर से इसे वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया गया। अब तक बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण नहीं किए जाने एवं मुखियों के अधिकारों में कमी किए जाने जैसी कुल ग्यारह प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में रोशन बेगम, रहीमा खातून, मुकेश सिंह, राज कुमारी देवी, नवल किशोर यादव, निरंजन पासवान, ज़रताज़ सुल्ताना भी अपना विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता नवीन कुमार ठाकुर ने किया

No comments:

Post a Comment